जयपुर। सैमसंग ने गैलेक्सी टैब एस6 लाइट को लगभग दो साल पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस टैबलेट के अपग्रेडेड नये संस्करण 2022 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक ट्विटर लीकर ने अब आगामी सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट (2022) की प्रोमो तस्वरों को साझा किया है जो इस टैब की बारे में कुछ जानकारी देते हैं।
लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2022) का डिजाइन बिल्कुल पहले जैसा ही होगा। डिवाइस में एक ही TFT स्क्रीन है और यहां तक कि बैक भी बिल्कुल वैसा ही है। टैबलेट 10.4 इंच के डिस्प्ले के साथ 2400 x 1200 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसमें पीछे की तरफ 8MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5MP का यूनिट होगा।
गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2022) और 2020 के टैब S6 लाइट के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर चिपसेट होगा। आगामी टैबलेट में 2020 मॉडल के अंदर मौजूद Exynos 9611 के विपरीत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जायेगा। इसमें 7,040mAh की बैटरी दी जायेगी। जो 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सर्पोट करेगा। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्पों में आने की उम्मीद है और यह वाई-फाई और वाई-फाई + 4 जी दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगा। इसमें एकेजी और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सेटअप होगा।
शुरूआत में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 6 लाइट (2022) को कुछ यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा, और बाद में, यह भारत लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 30,000 और 40,000.रुपये के बीच होगी।