Samsung जल्द भारत में लॉन्च करेगा दो 5 जी स्मार्टफोन , सपोर्ट पेज लाइव हुए

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी Samsung जल्द ही भारत में अपने दो नये 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। और ये दोनों स्मार्टफोन Galaxy M52 5G और Samsung Galaxy F42 5G होने वाले हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के सपोर्ट पेज सैमसंग की इंडिया वेबसाइट पर गया है। हालांकि, अभी तक दोनों गैलेक्सी स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों स्मार्टफोन इसी महिने भारत में लॉन्च हो सकते हैं। गैलेक्सी M52 5G और गैलेक्सी F42 5G को (BIS) लिस्टिंग में भी देखा गया है जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये फोन जल्द भारत में लॉन्च होंगे।
इन मॉडल नंबर्स के देखे गये फोन
गैलेक्सी M52 5G के सपोर्ट पेज में SM-M526B/DS का मॉडल नंबर बताया गया है। वहीं, गैलेक्सी F42 5G के लिए सपोर्ट पेज में मॉडल नंबर SM-E426B / DS देखा गया है।

सैमसंग गैलेक्सी M52 5G संभावित फीचर्स
पिछली रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी M52 5G में 6.7 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले दिया जायेगा। जोकि AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले होगी और यह कॉर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्टेड होगी। फोन में स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी F42 5G के संभावित फीचर्स
हाल ही में Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चलता है कि गैलेक्सी F42 5G Android 11 चला सकता है। इसमें 1,080x2,009 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ एक ​फुल -एचडी + डिस्प्ले हो सकता है। वहीं इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC प्रोसेसर मौजूद होने की संभावना है जिसे 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।