सांगानेर जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सुनी समस्या ।।

आज सांगानेर के कांग्रेस नेता और जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और आशा सहायोगनियों की समस्याओं को सुना और उनको जल्दी ही समाधान करवाने का विश्वास दिलाया ।
आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने बताया की पिछले 3 माह से हमको मानदेय नहीं मिला है जिससे हमें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है भवनों का किराया भी पिछले 3 माह से नहीं दिया है व जो मानदेय आता है वो राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अलग अलग आ रहा है उसको पूर्व की तरह एक ही बार में दिया जाना चाहिए व कार्यकर्ताओं ने बताया की आंगनवाडी केंद्रों पर पीने के पानी , लाइट व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है जिससे आने वाले बच्चे व कार्यकर्त्ता भी परेशान रहती हैं केंद्रों का किराया भी 750 रूपए प्रति महिने मिलता है जो महानगर को देखते हुऐ बहुत कम है
पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जल्दी ही उनको पिछला मानदेय मिलेगा और आगे से प्रत्येक महीने समयानुसार उनका मानदेय मिले व भवनों का किराया बढ़ाने व सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के लिए मंत्री जी से मिलकर समाधान करवाएंगे इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिल सिंघनियाभी साथ में मौजूद रहे एवम मंजू बोलिया , अलका कंवर, सीता जाट , सीमा सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थिति थी जिन्होंने भारद्वाज का धन्यवाद ज्ञापित किया