सांगानेर के जन सैलाब ने रच दिया इतिहास

अतुल्य संसार
जयपुर  |
यह होता है जनता के प्यार का सैलाब , ये सैलाब रैली स्थल एवं मानसरोवर में रैली में जाने से पहले इकट्ठे हुए वीटी रोड मेला ग्राउंड दोनो जगह का है , यह होता जनता के दिल से जुड़े असली जनसेवक के लिए दिल से चाहने वालों द्वारा किया गया अभूतपूर्व अपनापन !

जयपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित रैली में इकतरफा सांगानेर की गूँज। सांगानेर के घर घर से कांग्रेस और जनसेवक के चाहने वाले साथी रैली के समर्थन में हज़ारों की तादात में पहुचें।

सभी का कहना है कि इस जनसैलाब का कारण पुष्पेंद्र भारद्वाज का जनता से सीधे जुड़े रहना है उनके सुख दुःख में उनके साथ संघर्ष करना एक कारण है
आज सांगानेर में चारों तरफ़ विकास कार्य हो या मानवता के काम या आम आदमी की मदद , उनको मान सम्मान , ये सब जनसेवक द्वारा हो रहा है ! इसी का नतीजा है आज 150 से ज़्यादा बस 800 के क़रीब चार पहिया वाहन से 8-9 हज़ार लोग जनसेवक को मज़बूती देने आए ! ,गौरतलब है कि सांगानेर में पुष्पेंद्र भारद्वाज के पक्ष में इस बार सांगानेर की जनता इकतरफा नजर आ रही है।