रायसीस में हुआ संकल्प यात्रा का स्वागत

नदबई, क्षेत्र के गांव रायसीस में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को जागरुक होने व योजनाओं से लाभान्वित होने का संकल्प दिलाया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच ग्रामीणों ने उपस्थित अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह में मुख्य ब्लॉंक शिक्षा अधिकारी मुकट सिंह गुर्जर, सरपंच सुमरन सिंह, पंचायत समिति सदस्य गोरधन सिंह, प्रधानाचार्य दिलीप सिंह मौजूद रहे।