कांकरिया पंचायत में सरपंच ने 1500 औषधियों के पौधे वितरण किए

सुमेर सिंह राव

बाघोली।
कांकरिया पंचायत के आईटी केंद्र में गुरुवार को सरपंच रोहिताश गुर्जर व ग्राम विकास अधिकारी सुनील ताखर द्वारा ग्रामीणों को 1500 औषधियों के पौधे वितरण किए। सरपंच ने कहा कि गांव -ढाणियों में घर घर में पेड़ लगा कर पेड़ की सुरक्षा करनी है। इस दौरान अशोक कुमार, बाबूलाल सैनी, नरोत्तम शर्मा ,कानाराम, सीताराम, माया देवी, झबुराम, प्रभाती देवी, सुमन देवी, पप्पू राम गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।