प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी- सतीश पुनिया

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी- सतीश पुनिया

पूनिया ने भाजपा जिला कार्यालय की भूमि का पूजन कर किया शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम का किया विरोध, पुलिस ने पकड़ कर छोड़ा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 7 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को शहर के पीजी कॉलेज के सामने स्थित कॉलेज हॉस्टल के समीप भाजपा जिला कार्यालय की भूमि का पूजन कर शिलान्यास किया । पूनिया ने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यालय का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। पुनिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण की नीति अपनाते हुए वोट बैंक बनाने के अलावा कोई विकास कार्य नहीं करवाया। राजस्थान कि अशोक गहलोत सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नामोनिशान नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एक वट वृक्ष के समान है जिसकी जड़े पूरे देश में फैली हुई है, यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जिसमें सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया, शहर में पुनिया का करीब आधा दर्जन स्ािानों पर स्वागत किया गया। शहर में प्रदेश अध्यक्ष को वाहन रैली के रूप में भाजपा कार्यालय भूमि पूजन स्थल तक लाया गया जहां पहुंचने पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नुपुर मालव, जिला महामंत्री रंजना जोशी के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर अगवानी की।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 11 बालिकाओं का खाता खुलवाया

मंडल अध्यक्षों को मान और सम्मान नही देने पर जतायी नाराजगी
भाजपा कार्यालय के शिलान्यास समारोह के दौरान मंच पर जिले भर से आए मंडल अध्यक्षों को मान और सम्मान नहीं दिये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। मंच से बूंदी विधायक अशोक डोगरा और केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष छीतर लाल राणा द्वारा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना नहीं देने और मान और सम्मान नहीं देने की बात कही है।

नहीं दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बूंदी दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई नहीं दिया, इससे पहले पूनिया आजाद पार्क में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे उसके मुकाबले आज के आयोजन में कार्यकर्ताओं की संख्या नगण्य रही।

शिलान्यास कार्यक्रम का किया विरोध, पुलिस ने पकड़ कर छोड़ा
इधर भाजपा कार्यालय के शिलान्यास समारोह के दौरान पीजी कॉलेज हॉस्टल संघर्ष समिति और बहुजन समाज पार्टी ने कार्यक्रम का विरोध किया। जिस पर पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया। हॉस्टल संघर्ष समिति और बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारी सीता मीणा ने कहा कि बीजेपी कार्यालय का शिलान्यास समारोह अवैधानिक तरीके से किया है, उक्त भूमि गवर्नमेंट कॉलेज हॉस्टल की है, जो खेल मैदान के लिए थी। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर उक्त भूमि को अपने नाम करवा लिया जिसका हम विरोध कर रहे थे। पुलिस ने पहले कॉलेज के विद्यार्थियों को इधर उधर खदेड़ दिया, कईयों को रास्ते में ही रोक लिया, काले झंडे और पुतला हमसे छीन कर गायब कर दिया। सीता मीणा ने कहा कि उक्त भूमि आवंटन के वक्त आपत्तियां भी मांगी गई थी, हमने आपत्ति भी दर्ज करवाई थी, लेकिन हमारी नहीं सुनी। हम इसका आगे भी विरोध करेगे।