पचलंगी श्री मातेश्वरी शक्ति धाम पर अमावस्या पर हुआ सत्संग का आयोजन

पचलंगी श्री मातेश्वरी शक्ति धाम पर अमावस्या पर हुआ सत्संग का आयोजन

राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया भी पहुंचे सत्संग में

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में स्थित श्री मातेश्वरी शक्ति धाम पर शनिवार को अमावस्या के पावन पर्व पर सत्संग का आयोजन किया गया lजिसमें राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया के साथ-साथ कई लोगों ने सत्संग में भाग लिया l सत्संग में ओमप्रकाश पुजारी ,नथमल टेलर , महेद्र तेतरवाल, सुरेश चोटिया , लक्ष्मण कुड़ी, मूल सिंह शेखावत, गिरधारी लाल सैनी , नरसिंह लाल जांगिड़ , सरदारा राम सैनी, सागरमल सहित कई भक्तजन मंदिर परिसर में मौजूद रहे l