Bundi: शाही अंदाज में वन विहार को निकले सांवलिया बिहारी सांवलिया सेठ की भक्ति में झूमते निकले समाजबंधु

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी। ‘‘सांवलियो हैं सेठ, म्हारी राधाजी सेठानी हैं.......’’ जैसे भजनों की धुनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं और कृष्ण भजनों की स्वर लहरियों पर थिरकते युवाओं के सधे हुए कदमों का नजारा रविवार को राठौर तेली समाज जिला बून्दी के द्वारा निकाली गई श्री सांवलिया सेठ की वन यात्रा में देखने को मिला। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष निहालचंद सालिवाल और पूर्व छात्रावास अध्यक्ष गणेश लाल राठौर ने बताया कि भगवान की विधिवत पूजा अर्चना व आरती के साथ नागदी बाजार स्थित श्री सांवलिया मंदिर से प्रारंभ हुई यह वन यात्रा शहर के मुख्य मार्ग मीरा गेट, अहिंसा सर्किल, कोटा रोड, चौगान गेट, मोची बाजार, कागजी देवरा होते हुए जैतसागर पहुंची, जहां श्री सांवलिया सेठ का जलाभिषेक किया गया। यह वन यात्रा जैतसागर रोड स्थित शंभू हरियाली मैरिज गाडर्न में महाआरति के साथ समाप्त हुई। वन यात्रा में केसरिया ध्वज लिए घुड़सवार, ऊंट घोडा बग्घी, करतब दिखाते अखाड़ेबाज और बैंड बाजे सहित श्री सांवलिया सेठ का विमान  शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहें। बरस बरस म्हारा इन्द्रराजा, मनभावन सांवरिया सेठ सरीखे भजनों से रसधारा में झूमते गाते सजी-धजी समाज की महिलाए शामिल हुई। वहीं युवा वर्ग भी भक्ति में सराबोर नजर आया।
जगह जगह हुआ स्वागत
राठौर तेली समाज जिला बून्दी के द्वारा निकाली गई श्री सावंलिया सेठ की वन यात्रा का यात्रा मार्ग में समाजबंधुओं सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा,तोरण द्वार लगाकर ,ठंडा जलपान आइसक्रीम आदि से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राठौर तेली समाज के जिलाध्यक्ष युवराज राठौर के नेतृत्व में संपूर्ण जिले भर के अतिरिक्त अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। वन यात्रा के समापित के बाद बाहर से पधारे हुए पदाधिकारियों व भामाशाहों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
अमलीड़ो फेम दुर्गा लाल गुर्जर के भजनों झूम उठे समाजबंधु
जिला उपाध्यक्ष तरुण राठौर ने बताया कि वनयात्रा से पूर्व शनिवार रात्री को नागदी बाजार स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर विशाल भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें अमलीड़ो फेम दुर्गा लाल ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में भजन गायक दुर्गा लाल के भजनो ंपर महिला व पुरूषों ने मग्न होकर नृत्य करते नजर आएं। भजन संध्या में सैंकड़ों की जतादाद में समाजबंधु मौजूद रहे।
वन यात्रा में जिलाध्यक्ष युवराज राठौर डाबी, बंशी लाल, युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद राठौर, जागृति मंच संस्थपक उमेश राठौर, जिलाध्यक्ष कोटा महावीर साहू,  कांटा छात्रावास अध्यक्ष गोवर्धन लाल राठौर, पुर्व प्रदेश संगठन मंत्री शोभाग बिहारी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान राठौर, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष बबलू राठौर, बूंदी तहसील अध्यक्ष राजेंद्र नैनावा, पूर्व बूंदी तहसील अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, पूर्व छात्रावास मंत्री राधेश्याम राठौर, पूर्व छात्रावास कोषाध्यक्ष रमेश चंद, राठौर, अन्नपूर्णा सेवा समिति अध्यक्ष शंकर लाल राठौर, बाबुलाल राठौर, वरिष्ठ बजरंग लाल राठौर,  कैलाश इंदौरा, कैलाश महावर, संगठन मंत्री रामचरण राठौर, महावीर सालीवाल, अशोक राठौर, मुकेश गुलानिया सहित समाजबन्धु मौजूद रहे।