राजसी परम्परागत तौर तरीकों से मनाई सावनी तीज

बूंदी ( शिवकुमार ) रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन द्वारा राजसी परम्परागत तौर तरीकों से ईश्वरी निवास पर सावनी तीज मनाई गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही सभापति श्रीमती मधु नुवाल ने कहा की तीज हमारी बूंदी की पहचान है। नुवाल ने बताया की सावनी तीज या हरियाली तीज यह इकलौता व्रत है, जो सुहागिनों के जरिये उनके मायके और ससुराल के बीच रिश्तो की डोर को मजबूत करती है। मुख्य अतिथि रही जिला प्रमुख श्रीमती चंद्रावती कँवर ने कहा की बूंदी की तीज यहाँ का गौरवपूर्ण त्यौहार है जिसका यहाँ के लोगो में विशेष प्रेम देखने को मिलता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती विमलेश सोनी व् श्रीमती पुष्पा भाकल रही। विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम व् संस्था की सरहाना करते हुए बताया की संस्था जन सेवा कार्यो , सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहती है। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रानी रोहिणी कुमारी ने बताया की संस्था यह उत्सव हर वर्ष बड़े धूम धाम से आयोजित करती है अध्यक्ष ने बताया की संस्था का उदेश्य सदैव जन हित कार्य व् अपने परम्परागत त्योहारों को संरक्षित रखना है। संस्था की सचिव श्रीमती रीना राणावत ने बताया की महिलाएं एक से बढ़ कर एक राजपूती लहरिये वेशभूषा में सजी सवरी थी। सचिव ने बताया की संगठन की सभी महिलाओ ने तीज माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रानी रोहिणी कुमारी ने बताया की श्रावण मास होने से ठाकुर जी को झूला झुलाया गया व् झांकी सजाई गयी।