जन जागृति के उत्थान के लिए एससी एसटी की बैठक आयोजित

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को सामाजिक जन जागृति के लिए एससी एसटी के लोगों ने बैठक का आयोजन किया गया l बैठक बलवीर सिंह काला ने समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशे से समाज के हर व्यक्ति को दूर रहने पर जोर दिया l पूर्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भगवान सिंह मीणा ने कहा कि दहेज प्रथा को समाज में पैदा करना भविष्य में बड़ी बुराई को जन्म देना है इस पर रोक लगनी चाहिए l

बैठक में समाज के लोगों को नशा मुक्ति से दूर रहने का आह्वान............ बलवीर सिंह काला

गिरधारी लाल राठी ने अपने विचार व्यक्त रखते हुए इसके लिए समाज में एकता कायम करने पर जोर दिया l विजेंद्र भीम प्रेमी ने समाज में ऐसी सभाएं समय-समय पर करते रहने व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया l सभा में पूर्व तहसीलदार शिवनाथ सिंह ने कहा कि समाज में आज शिक्षा के साथ-साथ रोजगार स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने पर जोर दिया l सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक लोकेश राठी ने आगंतुक महानुभाव का आभार व्यक्त किया lबैठक में हनुमान प्रसाद कांटीवाल, रामेश्वर लाल महिच ,शिवकरण मीणा, रामेश्वर लाल राठी, दीपक वाल्मीकि ,रामअवतार कनवा, दौलत वाल्मीकि, पवन कुमार ,सांवरमल महरिया, पवन कुमार वर्मा ,जोगिंदर भंवरलाल राठी, केसरदेव मीणा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे l