नगर विकास न्यास, कोटा में ड्राइंग व डिजाइन के नाम पर हो रहा करोड़ो का घोटाला-गुंजल

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

कोटा- पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर को पत्र लिखकर नगर विकास न्यास, कोटा में डिजाइनो एवं ड्राइंग में माध्यम से नई-नई दरे निर्धारित कर किये जा रहे करोड़ो रूपयो के घोटालो की जाँच करवाने की मांग की हैं।
गुंजल ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा कि नगर विकास न्यास, कोटा में कराये जा रहे करोड़ो के निर्माण कार्यो में आजकल डिजाइन एवं ड्राइंग का नया खेल चालू किया गया है, जिसमें अलग से एक्स्ट्रा आइटम बनाकर भुगतान कर करोड़ो रूपये का भ्रस्टाचार किया जा रहा है।
टेंडर अलग आइटमों को लेकर किया जाता है तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के बाद ड्राइंग एवं डिजाइनो में चेंज करने के नाम पर अलग-अलग आइटम बना दिये जाते है व कुछ नये आइटम उनमें जोड़ दिये जाते हैं जिनकी स्वीकृत दरें मार्केट रेट से कई गुना अधिक होती है, इस तरह से करोड़ो रूपयो के घोटाले नगर विकास न्यास, कोटा में निर्माण कार्यो के नाम पर रोजाना किये जा रहे है।
गुंजल ने यूआईटी के कामों के ऐसे सभी कार्यादेश जिनमे एक्स्ट्रा आइटम के माध्यम से, ड्राइंग एवं डिजाइन के नाम पर नए आइटम जोड़कर फर्जी दरें तय की जाकर शिड्यूल एच के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है, इनकी स्वतंत्र एजेंसी (तकनीकी कमेटी) बनाकर जाँच एवं राज्य सरकार को आर्थिक हानि पहुंचाने वाले अभियंताओं, आर्किटेक्ट फर्म एवं संबेदको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कठोर से कठोर कार्यवाही करवाये जाने की मांग की हैं।
ज्ञात रहे गुंजल पूर्व में 21 अक्टूबर को भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर को देवनारायण योजना सहित शहर में चल रहे विभिन्न कार्यों में प्रयोग में ली जा रही घटिया निर्माण सामग्री व तय मानको के अनुसार कार्य नहीं होने की शिकायत कर चुके हैं।