झालावाड़: सेवाकाल के चार साल पूर्ण होने पर विद्यालय में बांटी पाठ्य सामग्री
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
झालावाड़
झालावाड़ 14 फरवरी , जिले के मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोग्याबेह भिलान में अध्यापन कार्य करवाने वाले शिक्षक नवल सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को अपनी सेवा काल के चार वर्ष पूर्ण करने पर पाठ्य सामग्री वितरित की।
प्रधानाध्यापक भागीरथ मल बुनकर ने बताया कि हमारे विद्यालय स्टाफ़ अपने जीवनकाल की हर कोई विशेष तारीख को विद्यालय में उत्सव के रूप में मनाते हैं।184 विद्यार्थियों को पेन कॉफी पहाड़े, पेंसिल, रबड़, कटर वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर विद्यालय में कोमल मर्मिट,धर्मेंद्र प्रधान, हेमराज चौहान,भँवर मालावत मौजूद रहे।