पचलंगी कुश्ती दंगल मैदान पर स्कूल के छात्रो ने किया श्रमदान
2 अक्टूबर गांधी जयंती पर होगा पुरुष व महिला पहलवानों का कुश्ती दंगल
मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने भी कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन पर्व पर भरने वाले मेले को लेकर जहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही है वहीं मातेश्वरी धाम मंदिर के पास कुश्ती दंगल मैदान में शनिवार को स्कूल के छात्रों ने मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रमदान किया l कुश्ती दंगल मैदान पर जांच श्रमदान का कार्य चल रहा है वही मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया दिन-रात मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं l मेले की तैयारियों को लेकर हमने मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि अबकी बार भरने वाले मेले की तैयारियां परवान पर है l उन्होंने आगे बताया की इस बार भरने वाला मेले का आयोजन शानदार व जानदार होगा l इस दौरान रामदेव नवयुग मंडल वार्ड नंबर 3 के समस्त कार्यकर्ता , महेश बबेरवाल , सीताराम शर्मा संचालक सरस्वती विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पचलंगी, धर्मेश कुमार संचालक टैगोर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय पचलंगी , किशोर बबेरवाल, अमित वर्मा, मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल बड़सरा , राकेश बड़सरा, अतुल चिरंजी ,रोहिताश सैनी गिरधारी लाल सैनी सहित ग्राम वासी मौजूद थे l