जयपुर। प्रदेश में कल यानि 1 सितंबर से स्कूलों में फिर से रौनक लौटेगी। कक्षा 9 से 12 तक बच्चे स्कूल जा सकेंगे। शिक्षामंत्री गोविन्द डोटासरा ने स्कूलों के खोलने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खोलने के साथ नई गाइडलाइन भी जारी की है।
शिक्षा विभागी द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 9 से 12 वीं तक के सिलबेस में 30% तक में कटौती गई है। हर महीने छात्रों के मूल्यांकन के लिए टेस्ट भी लिए जाएंगे। प्रथम चरण में 9 से 12 वीं तक की कक्षाऐं चालू होंगी। प्रथम चरण की स्थिति को देखते हुए अन्य कक्षाओं पर निर्णय लिया जायेगा।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। इससे छात्रों पर और शिक्षकों पर दबाव कम रहेगा। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
मासिक मूल्यांकन टेस्ट के बारे में बताते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत हैं और फिर से अगर लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होते हैं तो इन मासिक टेस्ट के आधार पर विद्यार्थीयों का मूल्यांकन किया जा सकता है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण परीक्षाओं का आयोजन नही किया गया था। और इस बार 10 वीं कक्षा और 12 वीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट कर दिया गया था। दूसरी तरफ शिक्षा मंत्रालय ने कॉलेज शिक्षा में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयों के परीक्षा लेने की घोषणा कर दी है।