स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई पीढ़ी के सुनागरिक निर्माण की राह है स्काउटिंग

बूंदी 9 जनवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बूंदी का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को स्काउट गाइड भवन पेच ग्राउंड पर संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रधान चतुर्भुज महावर ने की। अधिवेशन में इतिहासकार डॉ एस एल नागोरी, स्काउटिंग के जिला चीफ कमिश्नर सीडीईओ डॉ महावीर कुमार शर्मा, उप प्रधान राजकुमार दाधीच, महेश पाटोदी, श्रीराम आर्य, महिला उपप्रधान पवित्रा  शर्मा, किरण शर्मा एवं सुमित्रा ओझा, जिला कमिश्नर व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास, कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम, केसी वर्मा, सीओ कृतिका पाराशर, एडीईओ ओम प्रकाश गोस्वामी एवम् कार्यकारिणी सदस्य रेखा शर्मा मंचासीन रहें। अधिवेशन में स्काउट गाइड संस्था के वार्षिक कार्यक्रमों की  रूपरेखा तय की गई है एवं गत आयोजनों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर वर्ष पर्यंत विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए गए।

चार घंटे से लंबे चले अधिवेशन सत्र में स्काउट गाइड के विभिन्न गतिविधियों को कार्यक्रमों का विश्लेषण किया गया। अधिवेशन के मंच को संबोधित करते हुए पदाधिकारियो नए वर्तमान परिपेक्ष में स्काउटिंग गाइडिंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग अपनी प्रशिक्षण कवायद द्वारा नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण करती है । बहुआयामी व्यक्तित्व विकास के साथ  स्काउटिंग  सुनागरिक निर्माण की राह है। अधिवेशन को प्रधान, उप प्रधान, शिक्षा अधिकारी गण, सहित स्काउट  गाइड संस्था अधिकारियों ने संबोधित किया।इससे पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर, करतल ध्वनि, व जनरल सैल्यूट के बीच स्काउट प्रार्थना से अधिवेशन का शुभारंभ हुआ । प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सीबीईओ सतीश जोशी ने स्वागत भाषण द्वारा व स्थानीय संघ सदस्यों ने स्कार्फ पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। आयोजन में संयुक्त सचिव उम्मेहबीबा  ने गत बैठक की कार्यवाही, सचिव देवी सिंह सेनानी ने वार्षिक प्रतिवेदन व  कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर ने संस्था का आय व्यय विवरण सदन में प्रस्तुत  किया। कार्यक्रम का संचालन यूनिट लीडर विश्वजीत जोशी ने किया। कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम ने आभार प्रकट किया।

अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय गतिविधियों  में सहभागिता हेतु सम्मानित किया

आयोजन में वर्ष पर्यंत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में नेतृत्व करने वालों को सम्मानित  किया गया। दो बार अंतरराष्ट्रीय जंबूरी ऑन दी एयर व जोटा गतिविधियों में प्रतिनिधित्व हेतु डॉ सर्वेश तिवारी, राष्ट्रीय जंबूरी में आधिकारिक सेवा हेतु लीडर ट्रेनर देवी सिंह सेनानी, एडवेंचर लीडर ओंकार सिंह हाड़ा व ट्रेनिंग काउंसलर बुद्धि प्रकाश पुंडीर को सम्मानित किया गया।

स्काउट गाइड गतिविधियों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्कृष्ट ग्रुप संस्था सम्मान 2023 राजकीय महाविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीराम बाजपेई स्वतंत्र ग्रुप आफ स्कॉउट्स, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माटुंदा तथा श्री रघुनाथ एकेडमी सीनियर सेकेंडरी एवं लिटिल एंजेल सेकेंडरी स्कूल को तालिया की गड़गड़ाहट के बीच प्रदान किया गया।इस वर्ष का श्रीकांत महावर स्मृति श्रेष्ठ रोवर स्काउट पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय के सामुदायिक विकास में सक्रिय रोवर स्काउट विवेक गुर्जर, गुलशन सैनी, राष्ट्रीय गतिविधि में सहभागी हट्टीपुरा के स्काउट करण प्रजापति व मातुंडा के दीपक कुमार तथा श्री राम बाजपेई स्वतंत्र रोवर क्रू के सक्रिय रोवर आतिश वर्मा को, इसी प्रकार गाइड विभाग के ग्यारसी देवी स्मृति श्रेष्ठ रेंजर गाइड पुरस्कार से कन्या महाविद्यालय की रेंजर अक्षरा गौतम व सिद्धि नामा, हिमाद्रि ओपन रेंजर टीम की निहारिका वैष्णव, राजकीय  महाविद्यालय की पारी कुमावत व मातुंडा की गाइड भूमिका  नागर को पुरस्कृत किया गया।

श्रेष्ठ स्काउट यूनिट के रूप में इस  वर्ष का देवी शंकर चौधरी स्मृति पुरस्कार छोटे बालको के विकास से जुड़ी  आर्केडिया अकैडमी, उच्च माध्यमिक विद्यालय हटीपुरा, न्यू महाराणा प्रताप सेकेंडरी स्कूल खटकड़ तथा पं. मदन मोहन मालवीय ओपन रोवर क्रू को और  बद्री बाई गौतम स्मृति श्रेष्ठ गाइड यूनिट पुरस्कार राजकीय कन्या महाविद्यालय टीम,  महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कंपनी, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विकास नगर कंपनी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय माटुंडा की गाइड कंपनी को प्रदान किया गया।  वहीं श्रेष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर के रूप में दिए जाने वाले चौथमल श्रृंगी स्मृति पुरस्कार से राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिनिधित्व करने पर ट्रेनिंग काउंसलर उम्मेहबीबा, विश्वजीत जोशी, रजिया खातून, जितेंद्र शर्मा व राजेंद्र प्रसाद सरोया को सम्मानित किया गया।

दीर्घकालीन सेवाओं हेतु दिया पारीक व वाजपेयी सम्मान

 दीर्घकालीन सामुदायिक विकास कार्यों में  सहभागिता हेतु  रमेश चंद पारीक स्मृति सम्मान से  बस स्टैंड पर संचालित जल सेवा अभियान से बीस  वर्ष से जुड़े अग्रज ओम इनपतिया, सोहन  सिंह शीहर व हेमराज ओड को सम्मानित किया गया।  प्रतिष्ठित श्रीराम वाजपेई सेवा पुरस्कार द्वारा दीर्घकालीन सेवाओं हेतु वरिष्ठ सदस्य एएलटी भंवर लाल चौधरी को सेवा सम्मान पत्र एवं शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  विशिष्ट कार्यालय सेवा हेतु  हंसराज चौधरी को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर संगठन के आजीवन सदस्यगण, भामाशाह, संस्था प्रधान, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर रेंजर, स्काउट गाइड सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने शिरकत की।