संवादाता
शिवकुमार शर्मा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के तत्वावधान में बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय स्काउट गाइड समारोह एवं राष्ट्रीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव में राज्यपाल कलराज मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से राज्य पुरस्कार प्रदान किए । उन्होंने स्काउट गाइड से वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य, बांसवाड़ा जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने राज्यभर से आए स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर को पुरस्कार प्रदान किए। बूंदी जिले के 111 स्काउट, 65 गाइड, 9 रोवर तथा 18 रेंजर्स को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल हिंडोली के स्काउट अशोक कुमावत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीन्ता की गाइड पायल सुमन, राजकीय कन्या महाविद्यालय रेंजर मेघा शर्मा एवं पंडित मदन मोहन मालवीय क्रू के रोवर विजय कुमार ने अवार्ड प्राप्त किए। समारोह में स्काउट गाइड बैंड, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम सहित जनजाति क्षेत्र के कार्यक्रमों का मिश्रण देखने को मिला। राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर को जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती तेजकंवर, स्थानीय संघ स्काउट गाइड कमिश्नर, सचिव, ट्रेनिंग काउंसलर ग्रुप लीडर, संस्था प्रधान, प्रधानाचार्य, स्काउटर, गाइडर ने बधाई दी।