संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिले भर में हुए विविध आयोजन सर्वधर्म प्रार्थना सभा, संगोष्ठी, सेवा कार्य व विधिक सेमिनार का हुआ आयोजन
स्काउटिंग गाइडिंग के जन्मदाता बेडन पावेल व लेडी बेडेन पावेल की संयुक्त जयंती मंगलवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्व स्काउट दिवस व गाइड चिंतन दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस अवसर पर जिला मुख्यालय व सिंता गावँ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, विभिन्न स्थानीय संघ मुख्यालय पर स्काउट गाइड ने सेवा कार्य किया बेडेन पावेल का कृतित्व व व्यक्तित्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ तथा विधिक जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड भवन पर चल रहे तीन दिवसीय गाइड व रेंजर शिविर में प्रातः सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ संस्थापकों को याद किया गया इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सतीश जोशी मुख्य अतिथि रहे अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम ने की एसीबीईओ हंसराज मीणा विशिष्ट अतिथि रहे । सीओ गिरिराज गर्ग, लीडर ट्रेनर देवी सिंह सेनानी सर्वेश तिवारी मंचासीन रहे। स्वर्णिम संगीतमय वातावरण में गाइड द्वारा निर्गुण भजन, राम धुन, नाम धुन, सरस्वती वंदना, इस्लाम आयतों, सिक्ख अरदास, वैदिक मन्त्रो, के साथ सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोशी ने कहा कि स्काउट गाइड प्रार्थना के रूप में निहित संदेश ईश्वर व अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य पालन दूसरों की सहायता को आत्मसात किया जाए यह समय की महती आवश्यकता है । अध्यक्षीय उद्बोधन में गौतम ने कहा कि सेवा का प्रत्येक कार्य राष्ट्र के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का निर्धारण करता है अतः हमें सदैव सेवारत रहना चाहिए
स्काउटिंग गाइडिंग के संस्थापक कृतित्व व्यक्तित्व विषय पर आयोजित संगोष्ठी में संयुक्त सचिव उम्मेहबीबा, गाइड कैप्टन रजिया खातून, विक्टोरिया शर्मा, सुनीता मीणा, मिथिलेश मीणा, रश्मि लखोटिया, अर्पिता शर्मा, अनीता मीणा व नीलम श्रीवास्तव सहित यूनिट लीडर हंसराज चौधरी व आतीश वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थापकों के जीवन दर्शन व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में विधिक जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार यादव रहे। यादव ने बाल अपराध, बाल विवाह, अपराधों के निवारण के प्रति सामाजिक दायित्व विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रारंभ स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ हुआ जनरल सेल्यूट व करतल ध्वनि से हुआ अतिथियों का अभिनंदन स्कार्फ़ पहनाकर किया गया। लीडर ट्रेनर सचिव देवी सिंह सेनानी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। सीओ गिरिराज गर्ग ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने किया।