स्काउट गाइड ग्लोबल जम्बूरी की व्यंजन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

स्काउट गाइड ग्लोबल जम्बूरी की व्यंजन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित 
विश्व पटल पर रेखा शर्मा की पाक कला रहीं अव्वल, 
सिरोही से गृहणी स्वाति राठौड़ व जयपुर की डॉ मोनिका मेहरू को मिला द्वितीय स्थान,
 जूनियर वर्ग में छः रेंजर गाइड  होंगी सम्मानित

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बून्दी  7 जनवरी, 
   स्काउट गाइड द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल स्काउट किचन जंबूरी 2022 की व्यंजन निर्माण प्रतियोगिता के परिणामों की शनिवार को की गई, परिणाम में बून्दी की रेखा शर्मा ने इस विश्व स्तरीय आयोजन में अपना परचम लहरातें हुए मूल्यांकन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। रैंकिंग में सिरोही की गृहणी स्वाति राठौड़ व जयपुर की डॉ मोनिका मेहरू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में छः रेंजर गाइड को सम्मानित किया गया।

आयोजन से जुड़े यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी ने बताया कि एक सौ बहत्तर देशों की छः हजार इंटरनेशनल फ़ूड टेबल की इस स्पर्धा में रेखा शर्मा ने गैर स्काउट की एकल श्रेणी में वरिष्ठ नागरिक के रूप में भाग लिया।  उन्होंने आयोजन के विभिन्न चरणों मे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लजीज व्यंजनों बाजरे की कचोरी, बथुआ का रायता, गाजर का हलुवा, मिर्ची के टपोरे, चटपटी चटनियाँ व आलू मटर सब्जी का ऑनलाइन निर्माण प्रक्रिया प्रदर्शन, सजावट  के साथ इनकी स्वस्थ्यवर्धकता का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन दल द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश की संतोष ठाकोर के साथ ए ग्रेड प्रदान कर सर्वोच्च श्रेणी अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र हेतु नामांकित किया गया है। श्रीलंका से परिणामों की घोषणा करते हुए वैश्विक आयोजन के स्काउट वॉयस के संस्थापक चमिला कुमारा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रसन्नता की बात रही कि गैर स्काउट श्रेणी में भी जारी रैंकिंग वरीयता मे बून्दी की बेटी व सिरोही की गृहणी स्वाति राठौड़ तथा स्काउट श्रेणी में जयपुर की यूनिट लीडर डॉ मोनिका मेहरू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजकीय महाविद्यालय की रेंजर गाइड हर्षिता प्रजापत, महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की अक्षरा गौतम, सिद्धि नामा, मानसी टेलर, साक्षी हाडा व शिवानी गोचर का चयन  अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड टेबल प्रमाण पत्र हेतु किया गया। तिवारी ने बताया कि आयोजक दल द्वारा इन सभी को सम्मानित किया जाएगा।