संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी राजस्थान
कौशल विकास केन्द्र आत्मविश्वास, स्वावलंबन को प्रेरित करता है - संयुक्त निदेशक
स्काउट गाइड कौशल विकास केंद्र सींता का अवलोकन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींता में 17 मई से संचालित कौशल विकास अभिरुचि केन्द्र में कोटा संभाग के संयुक्त निदेशक शिक्षा सुरेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि कौशल विकास केंद्र बालक बालिकाओं में स्वावलंबन, आत्मविश्वास, अनुशासन की भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बालिका शिक्षा के विकास के द्योतक है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक कौशल विकसित कर हुनरमंद बने। यह समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित सामग्री की प्रशंसा करते हुए उत्पादन वृहद स्तर पर शुरू करने की बात कही। सहायक कमिश्नर देवीशंकर महावर ने शिविर के बारे में बताया । ट्रेनिंग काउंसलर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, चंद्र प्रकाश ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण के बारे में बताया। कंप्यूटर में प्रशिक्षक शंकर, सिलाई में कृष्णा टेलर, ब्यूटीशियन, मेहंदी में कोमल कंवर, पेन्टिग, हेन्डक्राफ्ट में सुरेंद्र नाथ ने जानकारी दी। गाइड मुस्कान मीना, मनीषा मीना, देवकी मीना, मनीषा मेघवाल, हेमंत बंजारा ने निर्मित सामग्री की जानकारी दी।