द्वितीय एवं तृतीय मतदान - महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

बूंदी, 27 फरवरी। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए द्वितीय और तृतीय मतदान महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण मंगलवार को राजकीय  महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।


प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों ने मतदान के लिए नियुक्त द्वितीय ,तृतीय मतदान, महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना पूरे मतदान दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने आदर्श मतदान केन्द्र ले -आउट अनुसार मतदान केन्द्रों की स्थापना के बारे में बताया । प्रशिक्षण में मतदान के दौरान काम आने वाले विभिन्न प्रपत्रों के संधारण की जानकारी भी दी गई। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के रखरखाव व उपयोग के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षणार्थियों से हैंड्स - ऑन करवाया गया । प्रशिक्षण में सभी को उनके कर्तव्य, दायित्व बताएं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विधि की जानकारी दी गई।

दक्ष प्रशिक्षक चन्द्र प्रकाश राठौर ,नवनीत जैन, संजय गुप्ता, सेवक सिंह, नवप्रभात दुबे, भूपेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, ओमप्रकाश माली, हेमन्त झा , रमेश सिंह गुर्जर , देवेन्द्र राणावत, त्रृशीराज शर्मा , कौशल किशोर जैन , सतीश शर्मा, घनश्याम बोयत, रविंद्र कुमार शर्मा, ब्रज सुंदर नामा, परवेज खान , चंद्रकांत गौतम व कुंदनमल चौधरी ने मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया। प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी क्रमांक 1051 से 1200 तक का प्रथम प्रशिक्षण का प्रशिक्षण राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ। साथ ही महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया।

दक्ष प्रशिक्षकों ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कर्तव्यों ईवीएम का संचालन एवं मतदान के दौरान आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। मतदान दलों को विभिन्न पहलुओं पर कार्य संपादित करने के संबंध में संपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी मतदान अधिकारियों का QR कोड को मोबाइल से स्कैन करना कर गूगल लिंक से टेस्ट आयोजित किया गया।