वस्तु को देखकर कागज से कलाकृतियां बनाने में दक्ष है कोलसिया गांव का 7 वर्षीय बालक मंथन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बुगाला  

 कोलसिया गांव का सात वर्षीय एक बालक कागज से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाने में दक्ष है।श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि उनका बेटा मंथन सोनी को बचपन से ही कागज से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाने का शौक लग गया था। मंथन किसी भी वस्तु को देखकर कुछ ही देर में उसको कागज से हूबहू बना देता। इन्होंने कागज से विभिन्न देवी देवताओं के चित्र बनाएं है। इनके अलावा रेलगाड़ी, हवाई जहाज,झोपड़ी,कई प्रकार के वाहन,महल,स्मारक व पशु-पक्षियों के चित्र भी बनाए हैं। मंथन फिलहाल घोड़ीवारा स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का विद्यार्थी है।

कागज व रंगों का प्रयोग
मंथन अपनी कलाकृतियों में अखबार के कागज व विभिन्न रंगों का प्रयोग करता है।किसी भी वस्तु का चित्र बनाने से पहले सबसे पहले कागज को मोड़कर उसका बाहरी आवरण तैयार करता है उसके बाद विभिन्न रंगों से उस आवरण उनके अनुरूप रंग करता है। कहीं-कहीं आवश्यक होने पर कुछ घरेलू अन्य वस्तुएं भी प्रयोग करता है।