अवैध बजरी का टेक्टर जब्त
संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा देसूरी
देसूरी में अवैध बजरी को परिवहन करते बजरी से भरे टेक्टर को जब्त किया।
जन सुनवाई के दौरान सोजत से माइनिंग विभाग के अधिकारी व उड़नदस्ते सहित पहुचे थे। इस दौरान एक टेक्टर चालक टेक्टर ट्रॉली में अवैध बजरी परिवहन करने के लिए इसी रास्ते से गुजर रहा था। जो माइनिंग विभाग के उड़न दस्ते के हाथ चढ़ गया। जिसे विभाग के अधिकारी व गार्ड ने बजरी से भरे टेक्टर को जब्त के देसूरी थाने में खड़ा करवा कर जुर्माने की कार्यवाही शुरू की।