अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे तीन टेªक्टर-ट्राली जब्त

अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे तीन टेªक्टर-ट्राली जब्त
-अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध खनि विभाग की कार्यवाही
बूंदी, 27 नवंबर। अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरुद्ध सघन एवं कठोर कार्यवाही के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत खनि विभाग ने कार्यवाही करते हुए रविवार को अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे तीन टेªक्टर व ट्रॉली जब्त की है।
सहायक खनि अभियंता जितेन्द्र मीना ने बताया कि विशेष अभियान के तहत रविवार को कार्यवाही करते हुए अवैध मैसेनरी स्टोन से भरे बिना रवन्ना के तीन ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर सदर थाना बूंदी के सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही में बॉर्डर होम गार्ड शामिल रहे।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान