प्लेसमेंट के लिए चयनित अभ्यर्थियों को किया रवाना
बून्दी, 16 नवम्बर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के दिशा निर्देशों की पालना में व्यवसायिक शिक्षा योजनांतर्गत संभाग स्तरीय जॉब प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला ) में बूंदी के 15 विद्यालयों के कक्षा 12 वी उत्तीर्ण कर चुके वोकेशनल डिप्लोमाधारी करीब 342 छात्र छात्राएं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयागांव रावत भाटा रोड़ कोटा में प्लेसमेंट के लिए 8 ट्रेड के लिए 4 बसों को बुधवार को सीडीईओ तेज़ कंवर व एडीपीसी राजेंद्र व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान दल के साथ एपीसी दिलीप सिंह गुर्जर, पीओ राजेश मीणा, मुकेश नागर व्यवसायिक कौशल मित्र भी उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयागांव रावत भाटा रोड़ कोटा में लगभग 60 कंपनिया एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान विद्यार्थियो का साक्षात्कार के आधार पर जॉब के लिए चयन किया जाएगा।