संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
सेल्फी विद परिंडा कंपटीशन का पोस्टर विमोचन किया गया I
न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान के द्वारा आज दिनांक 10 मई से 25 मई तक सेल्फी विंद परिंडे कि फेसबुक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके पोस्टर का विमोचन कोटा दक्षिण विधायक आदरणीय संदीप जी शर्मा के द्वारा किया गया साथ ही विधायक महोदय के द्वारा परिंडा लगा कर स्वयं की सेल्फी ली गई इस प्रतियोगिता में व्यक्ति को अपने घर एंव पार्को में परिंडे लगाकर परिंडे के साथ सेल्फी लेकर संस्था के फेसबुक पेज पर अपलोड करना है जिस प्रतिभागी कि पोस्ट पर अत्यधिक लाईक और कमेंट आएंगे ऐसे पहले तीन प्रतिभागी को मोमेंटो एंव प्रत्येक भाग लेने वाले प्रतिभागी को प्रशस्तिपत्र देकर 29 मई को सम्मानित किया जाएंगा इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रत्येक व्यक्तियों को अधिक से अधिक पक्षियो के लिए परिंडे के अभियान से जोड़ना है
इस दौरान चेतन जी पाण्डेय, पार्षद सोनू जी धाकड़, सुमेर सिंह जी खटाणा, जगदीश जी गौतम, भारत प्रकाश जी शर्मा, भरत जी शर्मा, अशोक जी मेहरा, अरविंद जी शर्मा, राधेश्याम जी नकवाल, राजवीर जी सेन, बलराम जी सेन, महावीर जी नागर एवं कर्ण जी सिंह मौजूद रहे!