संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
आज दिनांक 13 अगस्त 2021 को नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी के निर्देशानुसार व बूंदी ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका संतोष रेगर के मार्गदर्शन में नेहरू नवयुवक एवं युवती मंडल मंडावरा के अध्यक्ष फोरू लाल सैनी एवं पूजा वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाडा एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी युवा सदस्यों ने फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 की शपथ ली और फिट इंडिया कार्यक्रम के दौरान युवाओं की दौड़ भी करवाई गई जिसमें सभी युवाओं ने स्वेच्छा से बढ़ चढ़कर भाग लिया।स्वच्छता पखवाड़ा मैं श्रमदान कार्य भी करवाया गया । मंडल अध्यक्षों ने ग्रामवासी को इकट्ठा करके एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जिसमें उन सभी को स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की एवं नियमित साफ-सफाई से होने वाले फायदों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया और बताया कि हमें अपने गांव को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने के लिए क्या-क्या कार्य करना चाहिए। सभी सदस्यों ने पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया व प्रत्येक को स्वच्छता से संबंधित पोस्टर वितरित इसी दौरान स्वच्छता पखवाड़े पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान पर हनुमान सैनी एवं पूजा वर्मा दूसरे स्थान पर कमलेश कुमारी व आरती वर्मा वही तीसरे स्थान पर बुद्धि प्रकाश रहे।
मंडल के सभी सदस्यों ने राजकीय विद्यालय के प्रांगण में श्रमदान का कार्य भी किया।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नेहरू युवा केंद्र बूंदी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका संतोष रेगर के माध्यम से आंगनबाड़ी में एक डस्टबिन भी भेंट किया गया । कार्यक्रम के दौरान नेहरू नवयुवक मंडल से अध्यक्ष फोरू लाल सैनी व सदस्य बुद्धि प्रकाश, मोनू, प्रियांशु ,भोजराज ,सतीश, हनुमान, पृथ्वीराज ,हिम्मत सिंह ,आशीष,
शिव प्रकाश, केसरी लाल ,उपस्थित रहे वही महिला मंडल में अध्यक्ष पूजा वर्मा अन्य सदस्य आरती वर्मा ,प्रियंका कुमारी वर्मा ,ज्योति रेगर, निकिता कुमारी ,कमलेश कुमारी, गायत्री वर्मा, पूजा कुमारी, मोहनी बाई उपस्थित रही।
# अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान ग्राम रामपुरा धोलो का मैं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर के निर्देशन में नेहरू युवा मंडल सदस्यों ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अध्यक्ष प्रदीप बैरागी एवं सदस्य जाेनेश मीणा ,सुरेश कुमार योगी, धनराज मीणा ,नरेश मीणा ,सुरेंद्र मीणा, नरेंद्र मीणा उपस्थित रहे।