सैन मंदिर में मनाई 722 वी सेन जयंती
https://youtu.be/CtXPac7S-08सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में बुधवार को सैन मंदिर में सेन जी महाराज के 722 वीं जयंति पूर्व सेन समाज अध्यक्ष कैलाश मावतवाल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l
सैन मंदिर के पुजारी केसर महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई l , तत्पश्चात मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ सेन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई l जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची l सेन जयंती पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया lइस दौरान रिछपाल सेन, सांवरमल सैन,लालचंद सैन ,विनोद सैन, गौरु राम सेन ,सुरेश मावतवाल , सत्यनारायण सेन परसरामपुरा ,विनोद सेन जेतपुरा ,सुशील सेन गुढा, पूर्व पार्षद रोहिताश सैन ,सुनील सैन ताराचंद सैन, महावीर सेन नेवरी, मुन्ना लाल सैन, रोहित सेन ,खेतू राम सेन, ओम प्रकाश सेन, अनिल सैन, कैलाश सेन सहित सेन समाज के सैकड़ों पुरुष व महिला मौजूद रहे l