सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में कल बुधवार को सैन मंदिर में सेन जी महाराज की 722 वी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी l सेन समाज के अध्यक्ष कैलाश मावतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मनाई जाने वाली सेन जयंती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l सेन समाज के अध्यक्ष मावतवाल के अनुसार सेन जयंती के पावन पर्व पर समाज बंधुओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा l