प्रीमियर लीग 2022 -23 का पंचायत स्तर पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला सीनियर जोधपुरा की टीम ने सात विकेट से जीता

प्रीमियर लीग 2022 -23 का पंचायत स्तर पर चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला सीनियर जोधपुरा की टीम ने सात विकेट से जीता

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / बाघोली
उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग 2022 -23 के प्रथम चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को पंचायत स्तर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुरा के क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमों का मुकाबला हुआ। अंतिम मुकाबला जोधपुरा सीनियर की टीम व चक जोधपुरा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शक जोधपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में पीछा करते हुए नो ओवरों में 121 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। विजेता टीम को समाजसेवी व भामाशाह शिवम गुढा की ओर से विजेता टीम को व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 2100,1100 रुपये नगद राशि पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच विक्रम ने जीता। इस दौरान दिनेश मीणा जोधपुरा , भवानी सिंह , दौलत , मदन लाल पूर्व सरपंच जोधपुरा, शक्ति सिंह बाघोली, राजेश मीणा जोधपुरा, महिपाल हरिपुरा, सुभाष हरिपुरा, रोहित गुढ़ा, गोकुल सिंह, कैलाश सैनी बाघोली , भोमाराम सैनी जोधपुरा ढहर सहित कई ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद रहे।