ग्राम बाड़ीजोड़ी स्कूल में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, धरने पर बैठे ग्रामीण

विराटनगर न्यूज - विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के गाँव  बाड़ीजोड़ी में स्थित एक स्कूल में एक युवक का शव मिलने से गाँव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को दीपचंद बुनकर (19) का शव एक स्कूल में मिला था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस प्रशासन व विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ मौके पर पहुंचे लेकिन 8 घंटे बीत पर भी धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच सहमति नही बन पाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब उनकी माँग नही मानी जायेगी तब तक शव नही उठाया जायेगा। इस दौरान  विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, पुलिस प्रशासन मौके पर उपस्थित है।

इस दौरान विधायक कुलदीप धनकड ने बात रखी कि घटना का अधिकतम 5 दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया जाता है। मृतक  के एक परिजन को संविदा पर नौकरी दे दी जायेगी। इसके अलावा 2.75 लाख रूपये जनप्रतिनिधियों की ओर से सहायता दी जायेगी और मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी सहायता दिलाने के प्रयास की बात कही। लेकिन सहमति नहीं बन पाई सहमति। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि विधायक द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलने वाली राशी का तुरंत घोषणा करे जिसके बाद ही कोई आगे सहमति की बात रखी जायेगी। घटना स्थल पर प्रथम वार्ता में सहमति नही बन पाई। गामीण मौके पर ही शव को सड़क के बीच रखकर सुबह से ही धरने पर बैठे है।