बडाऊ रसूलपुर में मिलेगी एसबीआई बैंक की सेवाएं

बडाऊ रसूलपुर में मिलेगी एसबीआई बैंक की सेवाएं

एसबीआई बैंक की मिनी शाखा का हुआ शुभारंभ

सुमेर सिंह राव

खेतड़ी l
उपखंड के ग्राम पंचायत बड़ाऊ व ग्राम पंचायत रसूलपुर में एसबीआई बैंक की मिनी शाखा का शुभारंभ रविवार को हुआ। जिससे कि बडाऊ रसूलपुर सहित आसपास के गांव के लोगों को इस सुविधा का फायदा मिलेगा। क्योंकि एसबीआई बैंक से संबंधित कार्य के लिए ग्रामीणों को पहले खेतड़ी जाना पड़ता था अब बडाऊ व रसूलपुर दोनों ग्राम पंचायतों में एसबीआई बैंक की मिनी शाखा खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब गांव में ही सुविधा मिल जाएगी।। इस मौके पर आनंद सिंह,शेर सिंह, बबलू सिंह शेखावत, सहित काफी संख्या में लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।