शाहरुख खान ने दोस्तों को घर आने से किया मना, कहा मुझसे मिलने नहीं आयें मन्नत

जयपुर। शहरूख खान के बेटे आर्यन खान को रेव पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गिरफ्तार किये जाने के बाद शाहरुख खान के बॉलिवुड दोस्त लगातार उनके सपोर्ट में आ रहे हैं। वहीं, कईं सेलेब्स उनसे मिलने के लिए उनके घर मन्नत पर पहुंचे।
आर्यन को इस तरह से पकडे जाने के बाद सुपरस्टार पिता शाहरुख खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। उनके पालन-पोषण पर सवाल उठाए जा रहे हैं और पठान स्टार को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शहरूख खान के घर सबसे पहले अभिनेता सलमान खान उनके घर पहुंचे इसके बाद अलवीरा खान, सीमा खान, महीप कपूर, नीलम कोठारी और अन्य सेलेब्स भी शाहरुख से मिलने गए। इसके अलावा सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कईं लोगो ने सोशल मीडिया के जरिए समर्थन दिया है।

अब ऐसी खबरें हैं कि शाहरुख खान ने अपने दोस्तों से सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मन्नत का आने के​ लिए मना कर दिया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां आर्यन की गिरफ्तारी के बाद स्टार और उनके परिवार को संदेश और कॉल आ रहे हैं, वहीं लोग उनका समर्थन दिखाने के लिए उनसे मिलने के लिए लाइन में लग रहे हैं। लेकिन चूंकि मामला इतना संवेदनशील है, इसलिए शाहरुख और उनकी टीम ने सुरक्षा कारणों से दोस्तों और सहकर्मियों से मन्नत नहीं जाने का अनुरोध किया है।
बता दें कि आर्यन की जमानत को अदालत ने खारिज कर दिया है। और 23 वर्षीय स्टार किड को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जायेगी।