जयपुर। ड्रग्स पार्टी करते हुए पकडे गये फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया गया। कोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए आर्यन खान को ड्रग रोधी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। अब आर्यन खान 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे जहां उनसे पूछताछ की जायेगी।
जज ने आर्यन खान और सात अन्य की हिरासत अवधि बढ़ाते हुए कहा, "जांच सबसे महत्वपूर्ण है और इसे पूरा करने की जरूरत है। इससे आरोपी और जांचकर्ता दोनों को फायदा होता है।" जैसे ही जज ने फैसला सुनाया आर्यन खान खामोश रहे जबकि उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा कोर्ट में रोने लगे। एनसीबी ने कहा कि "जब तक हम आर्यन की जांच नहीं करते हैं, हम कैसे जानेगें की इस ड्रग्स को सप्लाई किसने किया।
आर्यन खान ने अदालत में तर्क दिया कि उनको क्रूज पर स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उनके पास जांचकर्ताओं को उनके बैग में कुछ भी नहीं मिला। वहीं जांच करने पर आर्यन के बैग में 6 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। आर्यन कहा कि अधिकारियों को उनके फोन पर केवल चैट मिलीं और व्हाट्सएप चैट बिना किसी रिकवरी का कोई महत्व नहीं है।
बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर शनिवार शाम को ड्रग रोधी एजेंसीने एक रेव पार्टी पर छापा मारने के बाद रविवार को सभी आठों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत की इस सूनवाई के दौरान शाहरूख खान और गौरी खान कोर्ट में नहीं पहुंच थे।