संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
माता शाकम्भरी के दरबार से देश के कई हिस्सों में जायेगी दिव्य ज्योत यात्रा
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल सकराय धाम में स्तिथ माता शाकम्भरी के मंदिर से दिव्य ज्योत यात्रा बिहार के मोतिहारी के लिए रवाना हुई जो रथ यात्रा के माध्यम से बिहार के मोतिहारी पहुंचेगी l माँ शाकम्भरी ज्योत यात्रा के संयोजक मोनू डंनडारिया कोलकाता ने बताया कि रविवार को 11बजे माँ शाकम्भरी मंदिर से 11 दिवसीय शाकम्भरी दिव्य ज्योत यात्रा शुरू हुई जो 4 मई को विभिन्न प्रदेश होते हुये बिहार के मोतिहारी पहुँचेगी। मोनू में बताया कि बिहार के मोतिहारी में माता शाकम्भरी का भव्य मंदिर तैयार हुआ है। यात्रा के साथ मे संयोजक मोनू ड़नडारिया कोलकाता , सह-संयोजक महेश अग्रवाल मोतिहारी, मुरारी अग्रवाल मुजफ्फरपुर, रजत अग्रवाल मोतिहारी, ज्योति शर्मा बेगूसराय, मनीष जालान आदि रहेंगे।
------------------------------------------