मोतिहारी में बन रहा है शाकंभरी माता का भव्य दरबार
शाकंभरी से बिहार के मोतिहारी के लिए आज रवाना होगी शाकंभरी ज्योति यात्रा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम से आज शाकंभरी ज्योति यात्रा बिहार के मोतिहारी के लिए रवाना होगी l रथ यात्रा के संयोजक मोनू डनडारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाकंभरी से शुरू होने वाली 11 दिवसीय रथ यात्रा कई राज्यों से होकर बिहार के मोतिहारी पहुंचेगी l जहां शाकंभरी माता का भव्य दरबार बनाया जा रहा है l शाकंभरी ज्योति यात्रा के संयोजक मोनु के अनुसार इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे l इस मौके पर संयोजक मोनू ,सह संयोजक राजेश अग्रवाल मोतिहारी ,मुरारी अग्रवाल मुजफ्फरपुर, रजत अग्रवाल मोतिहारी, ज्योति शर्मा बेगूसराय ,मनीष जालान जयपुर आदि मौजूद रहे l