संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती गांव छापोली में कल बुधवार को नरसिंह मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान के खीर जलेबी व मालपुआ का भोग लगाया जाएगा l छापोली नरसिंह मंदिर के पुजारी गोकुल चंद लाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में सुप्रसिद्ध भजन गायक कारों द्वारा भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित की जाएगी l भगवान नरसिंह का फूलों से अलौकिक श्रृंगार भी किया जाएगा l