निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
चौथमल शर्मा
गुढ़ागौड़जी.
कस्बे में बुधवार को लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी राहगीरोंज्ञ को शरबत पिलाया गया। इससे पूर्व ट्रस्ट कि सहप्रभारी तनु सांखला के नेतृत्व में गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर दिव्यांग शिविर, सरकारी योजना जन जन तक शिविर व अनेक सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते हैं। इस दौरान ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला, उपाध्यक्ष हरिराम सैन, शिवम शर्मा, रोशन, दीपक,अजय,पवन, संदीप कलावत, अनीश, नितिन गुप्ता, इंद्राज जाखड़ आदि ने सहयोग किया।