शारदीय नवरात्रि पर्व आश्रम की कन्याओं के साथ मनाया अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के चित्रांशी महिला मंडल ने उपहार किये भेंट
-बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दिया संदेश
कोटा, 22 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रि पर्व के मौके पर शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के चित्रांशी महिला मंडल की पदाधिकारी ने रंगबाड़ी स्थित बालिका आश्रम में कन्याओं के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया। महासभा की राष्ट्रीय सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के चित्रांशी महिला मंडल की ओर से देश भर में नवरात्रि के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है बालिका शिक्षा पर केंद्रित कार्यक्रम भी चित्रांशी महिला मंडल की ओर से लगातार आयोजित किए जाते हैं शारदीय नवरात्रि पर्व के मौके पर रंगबाड़ी स्थित तेजस्विनी आश्रम में शनिवार को कन्याओं के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया गया।
आश्रम में रह रही कन्याओं को चित्रांशी मंडल की ओर से उपहार भी भेंट किए गए और एक संगोष्ठी आयोजित कर पेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ बेटियों का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर देश हित में कार्य करने के लिए संकल्प दिलवाया गया। चित्रांशी मंडल की सदस्यों को अपने बीच पाकर आश्रम की कन्याए भी उत्साहित नजर आई उन्होंने अपने अध्ययन एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में भी मंडल की पदाधिकारी से जानकारी साझा की। इस मौके पर पूर्णिमा भटनागर अक्षिता सक्सेना ,नेहा माथुर , भावना निगम , मंजू श्रीवास्तव, दीपामाला भटनागर , अल्पना, अदिति सुषमा भटनागर, विनीता माथुर , उर्मिला सक्सेना उपस्थित रही।