Share Market : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 953 अंक तो निफ्टी 311 अंक लुढ़ककर बंद हुआ।

New Delhi: वैश्विक बाजारों में नरम रुख और विदेशी निवेशकों की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 953.70 अंक लुढ़ककर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरकर 953.70 अंक या 1.64% की गिरावट के साथ 57,145.22 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,060.68 अंक तक लुढ़क गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 311.05 अंक यानी 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 17,016.30 पर बंद हुआ.

सुबह- 11:15 बजे: सेंसेक्स 1032 की गिरावट के साथ 57065 के स्तर का संकेत दे रहा था और निफ्टी 332 अंक नीचे 16995 के स्तर पर था। बाजार एक बड़ी गिरावट में प्रवेश करने लगा। सुबह 10:36 बजे: सेंसेक्स 900 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 57145 पर आ गया था, जबकि निफ्टी 316 अंक गिरकर 17010 के स्तर पर आ गया था। आज की गिरावट से निवेशकों को चंद मिनटों में करीब 7 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.

शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Open) आज भी बेहद कमजोर रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 573.89 अंकों के नुकसान के साथ 57525 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के 17156 के स्तर से हुई।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 741.87 अंक या 1.26% गिर गया था। इसके विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203.50 अंक या 1.16% टूट गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552 अंक नीचे 57546 पर, जबकि निफ्टी 172.60 अंक नीचे 17154 पर था।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के शोध के उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा: "हम मानते हैं कि रिजर्व बैंक की वित्तीय समीक्षा और हर महीने जारी किए जाने वाले अनुबंधों की स्थापना के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रहने वाला है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में बिजनेस रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारतीय बाजार वैश्विक रुझानों से निर्देशित होगा। इसके अलावा बाजार की नजर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर होगी।

सैमको सिक्योरिटीज के ग्लोबल मार्केट्स के प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा कि वैश्विक बाजार उच्च प्रत्याशित अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों को देख रहे होंगे।