जयपुर। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी—मानी नायिका शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा को कल मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज कुंद्रा पर मुबंई पुलिस ने संगीन आरोप लगाये हैं। पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के मामले में अरेस्ट किया गया है। बता दें कि इस साल फरवरी महिने में शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक कुंद्रा ने पोर्न फिल्मों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मोबाइल ऐप्स का भी इस्तेमाल किया है। फरवरी में केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी और इस मामले में पहले भी कुछ लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। अरेस्ट किये गये लोगों से पुछताछ करने के बाद राज कुंद्रा का नाम सामने आया और पुलिस ने राज कुंद्रा को अरेस्ट कर लिया।
मुबंई पुसिल ने बताया कि कुंद्रा फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली नई लडकियों को फंसाता था और पोर्न मूवीज बनाता। इन पोर्न मूवीज को ऐप्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचकर पैसा कमाता। इस मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। पुलिस कमीश्नर ने बताया कि इस अश्लील मूवीज को ‘Hothit Movies’ नामक ऐप्स पर डाला जाता था और इसका प्रचार इंस्टाग्राम, ट्विटर, सिग्नल, वॉट्सऐप आदि पर भी किया जाता था। पुलिस छानबीन में पता चला कि इस ऐप का मालिक शिल्पा के पति राज कुंद्रा हैं। हालांकि, अभी भी राज कुंद्रा इन सभी आरोप को वेबुनियाद बता रहे हैं, और कहा उनका इस मामले से कोई भी लेना देना नहीं है।