अजाड़ी कला के मुक्तिधाम में बनेगा शिव मंदिर
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
अजाड़ीकला गांव के मुक्तिधाम में जल्द ही शिव मंदिर का निर्माण करवाया।समाज सेवी प्रकाश महला ने बताया कि सोमवार को मन्दिर की आधारशिला रखी गई।पंडित आशीष शर्मा ने पूजा अर्चना की।इस दौरान धूड़ाराम महला ने मुक्तिधाम में पार्क के लिए फव्वारा सेट तथा लालचंद पुत्र कालूराम ने हाईमास्क लाइट भेंट की।इस मौके पर पूर्व सरपंच जमनाराम मीणा,हवलदार शीशराम,सहीराम,हरिसिंह पंच,विद्याधर महला,प्रमोद कुमार, राजेश, हरपाल सिंह, हवाई सिंह, दिलीप कुमार सहित अनेक महिला पुरूष मौजूद रहे।