पूरे दिन काम ही काम और खेल नहीं खेलने से युवा मंदबुद्धि बन जाता है…. शिवम गुढा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चंंवरा
कस्बे के ढाणी नवोड़ा के पास श्री बालाजी क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता चंंवरा का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवम गुढा, पूर्व विकास अधिकारी सोनाराम, सामाजिक कार्यकर्ता सुरज्ञान सैनी विक्रम गुर्जर लाइफ़स्टाइल के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व युवाओं ने शिवम गुढा, पूर्व विकास अधिकारी सोनाराम, सामाजिक कार्यकर्ता सुरज्ञान सैनी व विक्रम गुर्जर लाइफ़स्टाइल का माला एवं साफा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। क्रिकेट क्लब के आयोजक आशीष कुमार मोती संदीप रहे। उद्घाटन मैच ककराना व किशोरपुरा टीम के बीच खेला गया। ककराना टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 85 रन बनाए। जवाब में किशोरपुरा टीम 7 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई तथा ककराना टीम विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान शिवम गुढ़ा ने कहा कि एक पुरानी कहावत प्रचलित है कि पूरे दिन काम ही काम और खेल नहीं खेलने से युवा वर्ग मंदबुद्धि बन जाता है। इसलिए युवाओं को प्रतिदिन खेलों में रुचि रखनी चाहिए। खेलों से हमारी बॉडी को एनर्जी मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं की समस्याओं का निराकरण करूंगा। युवा वर्ग मंत्री गुढा के पास जाते हुए शर्माते हैं मैं उनके बीच की कड़ी बनकर युवाओं एवं प्रत्येक व्यक्ति के कार्यों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। जायज काम के लिए जो भी अधिकारी या कर्मचारी आनाकानी करता है या बेवजह काम के लिए चक्कर लगवाकर जनता को परेशान करता है मैं मौके पर ही उसका समाधान करूंगा। उन्होंने कहा कि अभी मेरी उम्र शोलह साल है मेरा राजनीति में अभी कोई इरादा नहीं है मेरा मकसद जनता की सेवा करना है। शिवम गुढा ने चंंवरा बालाजी क्रिकेट क्लब को खेल के लिए 2500 रुपये का योगदान भी दिया। इस दौरान आशीष अमित विनोद प्रवीण संदीप राधे सुनील विजय सुमित लक्की धर्मेंद्र जय सिंह मनोज निवास सचिन राजपाल अरविंद बंटी राहुल हजारी कमलेश आदि सहित कई युवा मौजूद रहे।