संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिंडोली बूंदी ।
जिले के शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष का चुनाव रविवार को आनंदी मैरीज गार्डन बूंदी में संपन्न हुआ। जिसमें शिवराज खींची ने 81 मतो से विजय प्राप्त की।
निर्वाचन अधिकारी शंभू दयाल मेहरा ने बताया कि सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष पर पर शिवराज खींची व अंकुर निंबार्क ने आवेदन किए। दोनों के फार्म की जांच के बाद 12 बजे से मतदान शुरू हुआ ।जो तीन बजे तक जारी रहा । कुल 366मे से 316 मत पडे।
3 बजे बाद मतगणना शुरु हुई। जिसमें 195 मत शिवराज खींची को मिले। 114 मत अंकुर निंबार्क को मिले एवं सात मत खारीज हुए। 81 मतों से शिवराज खींची को विजय घोषित किया गया।
इस पर सभी शारीरिक शिक्षकों ने खींची का जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
उसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ ।
जिसमें मुख्य अतिथि बूंदी नगर परिषद के सभापति श्रीमती मधु नुवाल थी। अध्यक्षता कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि बतौर पार्षद टीकम जैन व शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी व टीम मौजूद रहे। इस दौरान सभापति नुवाल व कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा कि शारीरिक शिक्षक विद्यालय में महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। वे छात्र छात्राओं को खेल में भागीदारी करवाकर आगे बढ़ाएं एवं उन्हें अनुशासन का पाठ सिखाएं। उसके बाद अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष खींची को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई एवं सम्मानित किया। इस दौरान नगैद्र शर्मा ,ब्रजमोहन पहाड़ियां आशिफ भाई, रामप्रसाद शर्मा, रामबाबू शर्मा, रमेश शास्त्री, शैतान सिंह चौधरी ,रामस्वरुप मीणा, श्री राम मीणा, रतिराम गुर्जर, मुबारक जावेद, प्रताप सिंह, जाकिर हुसैन ,गीता शर्मा,रविगौतम, शिवराज श्रंगी, लक्ष्मीकांत शर्मा, कुंज बिहारी मीणा , प्रहलाद दमामी सहित नैनवा ,इंदरगढ़ ,केशोरायपाटन, हिंडोली ,तालेड़ा देई, कापरेन सहित अन्य क्षेत्रों के शारीरिक शिक्षकों शिक्षकों ने भाग लिया।