Shoaib Akhtar ने टीम इंडिया को देख लेने की दी धमकी, वीडियो बनाकर दिया ये बयान

जयपुर। टी20 विश्व कप 2022 में जिस तहर के उलटफेर हमें देखने को मिले हैं शायद ही इससे पहले किसी आईसीसी टूर्नामेंट में देखने को मिले हैं। इस विश्वकप में बारिश और उलटफेर का शिकार होकर दिग्गज टीमें सेमीफाइन की दौड से बहार हो चुकी हैं। जिनमें डिफेंडिग चैंपियन आस्ट्रेलिया, पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और एशिया कप विजेत श्रीलंका का नाम शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम को भी लगभग सेमीफाइनल से बहार माना जा रहा था लेकिन नीदरलैंड ने उनकी किस्मत पलट दी। साउथ अफ्रीका नीदरलैंड की उलटफेर का शिकार हो गई जिसका फायदा पाकिस्तान को पहुंचा।
सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने पर उनके उनके फैंस और पूर्व तेजगेंदबाज शोएब अख्तर खुशी के मारे फूले नहीं समाए रहे हैं। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट की शुरूआत बेहद खराब ढंग से की। भारत से हारने के बाद पाक जिम्बावे से भी हार गया जिससे उनकी काफी आलोचना हुई। अब किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक वीडियो में भारत को फिर से देख लेने की बात कही।

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने शोएब अख्तर ने इशारों में यह भी जाहिर कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में भिड़ंत होगी। शोएब अख्तर ने टीम इंडिया को धमाके देते हुए कहा , हां जी आप कह रहे थे कि हम बाहर हो गए हैं। अब आप ठहर जाएं, अभी आपसे तो हमें दोबारा मिलना है। शोएब अख्तर ने साथ ही कहा कि, अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं तो अच्छा है। शोएब ने साथ ही कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में हारकर बाहर होते हैं तो गलत हो जाएगा। आगे दिग्गज ने यह भी कहा, इस विश्व कप में लगभग सभी टीमों ने बहुत घटिया खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया, इंग्लैंड टीम ने भी बेहतरीन क्रिकेट नहीं खेली है और पाकिस्तान ने भी अच्छा नहीं खेला है। वैसे तो फैंस भी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने की उम्मीद कर रहे हैं।