स्वच्छता जागरूकता , श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमदान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया l
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 23 नवंबर ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र बूंदी की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर ने युवा मंडल सदस्यो के साथ मिलकर श्रमदान कार्यक्रम किया जोकि स्थानीय विद्यालय एवं सार्वजनिक पियाऊ एवं एवं सार्वजनिक स्थान पर किया गया इसके पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में एनवाईसी संतोष रेगर ने नेहरू युवा केंद्र कि जानकारी देते हुए बच्चों को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के जानकारी दी इसी के साथ सभी बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों के विशिष्ट अधिकारों एवं महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी व साथ ही बाल शोषण के बारे में विस्तार से सभी को बताया। कार्यक्रम में एनवाईसी द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें सभी बच्चों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर के सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित किया जिससे सभी बच्चे प्रफुल्लित हो गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष रामदयाल व समाजसेवक मायाराम उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र बूंदी एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार
ग्राम करवर में खेल के बालाजी परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने नेहरू महिला मंडल संस्थान के साथ मिलकर द्वारा मिलकर किया गया। कार्यक्रम में साफ-सफाई रैली तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया व युवाओं को युवाओं व युवतियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंजू चौकीदार सचिव व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंकिता पोटर के द्वारा कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शिवानी चोपदार बिना ,,सोना बबली, विशाल ,मोहित, चेतन सलोनी, आकांक्षा ,मोनिका तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे ।