डीग, श्री लोहागढ़ साहित्य एवं समाज सेवा समिति द्वारा जिला डीग में जिला कलेक्टर श्रीमति श्रुति भारद्वाज के ज्वाइन करने पर स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष कवि चंद्रभान वर्मा चंद्र एवं महामंत्री उमेश पाराशर तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर का गुलदस्ता भेंट कर पटका ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट विक्रम सिंह, पार्षद सोहनलाल भारती, मीडिया प्रभारी रमन गोस्वामी एवं कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवान सिंह कोली आदि उपस्थित थे।