श्री ओम एनक्लेव कोलोनी तीन दिवसीय डांडिया का समापन
बून्दी 20 अक्टूबर। शहर के देवपूरा मे स्थित श्री ओम एनक्लेव कोलोनी में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का समापन गुरूवार को हुआ।
मंगलवार को कोलोनी के पार्क मे डांडिया की शुरूआत माताजी की पूजा अर्चना के साथ हुई। सभी महिला पुरूषो व बच्चो ने सज धज कर उत्साह पूर्वक डांडिया किया। इस दिन तीन प्रतियोगिता हुई। बेस्ट सोलो डांडिया बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान प्रार्थना नामा ने, बेस्ट सोलो डांडिया महिला वर्ग मे प्रथम स्थान श्रीमती पूजा अग्रवाल ने व पुरूष वर्ग मे प्रथम स्थान रामबाबु सैनी ने प्राप्त किया।
द्वितीय दिवस बुधवार को भी तय समय पर डांडिया प्रारम्भ हुआ। इस दिन बेस्ट कपल डांडिया वर्ग मे प्रथम स्थान दिनेश पांचाल व प्रिया पांचाल ने प्राप्त किया। द्वितीय दिवस पर सभी महिलाओ के द्वारा हाथो मे दीपक लेकर के माताजी के समक्ष भव्य आरती की गई।
तृतीय दिवस गुरूवार को डांडिया महोत्सव का समापन हुआ। इस दिन बेस्ट डांडिया ड्रेस का प्रथम पुरस्कार श्रीमती प्रियंका नामा, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती माया अग्रवाल व तृतीय पुरस्कार श्रीमती श्रुती सैनी ने प्राप्त किया। समापन पर माताजी की महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर कोलोनी के प्रदीप सिंह, मोहन लाल मीणा, महेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश नामा, दिनेश पांचाल, महावीर वर्मा, शंकर अग्रवाल, अरविन्द पांचाल, संजय भल्ला, दिनेश सोती, पप्पू लाल मिणा, मैना वर्मा, यशा सिंह, पूनम सिंह, त्रिवेणी पांचाल विजया शर्मा, सुमित्रा मिणा आदि महिला पुरुष शामिल रहे।।