अयोध्या धाम में श्री रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर, श्री मंगलमय चमत्कारी धाम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से

-आज प्राणों की आहुति देने वालों की श्रद्धांजलि सभा, 22 को छप्पन भोग एवं मंगल भजन संध्या, 23 को महा आरती एवं विशाल आम भंडारा

कोटा।श्री मंगलमय चमत्कारी धाम विज्ञान नगर के तत्वाधान में श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे जिसमें आज रविवार 21 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राम भक्तों साधु संतों कर सेवकों एवं श्रद्धालुओं की श्रद्धांजलि सभा  का आयोजन होगा वही 22 जनवरी को छप्पन भोग की झांकी एवं अनुराग मित्तल की मंगल भजन संध्या एवं भव्य महा आरती तथा 23 जनवरी को विशाल आम भंडारा आयोजित होगा

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम के महंत पंडित अशोक तिवारी एवं अध्यक्ष कपिल शर्मा पार्षद ने  बताया कि आज रविवार श्री गणेश स्थापना प्रातः 10 बजे से 12 तक, कलश संस्कार, हनुमान जी महाराज का अभिषेक दोपहर 12 से 4 बजे तक ,स्वर्ण श्रृंगार 4:30 बजे,मंगल दर्शन 5:00 बजे से अमर बलिदानियों के लिए तर्पण ,श्रद्धांजलि सभा,श्रद्धा सुमन अर्पण सायं 6 से 7 बजे तक, महाआरती  7:15 बजे आयोजित होगी.

मंदिर समिति के महामंत्री सुरेश लखेरा एवं कोषाध्यक्ष के के शर्मा कमल ने बताया कि अयोध्या धाम में श्री रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी सोमवार को कलश संस्कार प्रातः 10 से 12,शिखर, मंगल कलश रोपण धर्म ध्वजा पूजन दोपहर 12 बजे से, मंगल आरती प्रदोष काल में ,दीपोत्सव हर घर से दीपक, छप्पन भोग की झांकी तथा
1100 दीपक से महाआरती सायं 7 बजे होगी

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम बाल सेना के अध्यक्ष हर्षित शर्मा  ने बताया कि अयोध्या धाम में श्री रामलला के विराजमान होने पर मंगल भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8:00 बजे से होगा जिसमें विख्यात भजन गायक अनुराग मित्तल अपने मीठे मीठे भजनों की रसधार बहाएंगे वही भजन संध्या के दौरान ही श्रीमंगलमय चमत्कारी धाम से जुड़े भक्त व भामाशाहो का सम्मान किया जावेगा.

कोषाध्यक्ष के के शर्मा  कमल, एवं सह कोषाध्यक्ष हरीश सोनी ने बताया कि श्री राम लला के विराजमान होने के महाउत्सव पर23 जनवरी मंगलवार को श्री मंगलमय चमत्कारी धाम पर बालाजी की महाआरती शाम 4:15 बजे, विशाल आम भंडारा शाम 4:30 से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से सपरिवार पधार कर कार्यक्रम का आनंद उठाने का आग्रह किया।

सजीव झांकियां रहेगी आकर्षण का केंद्र

भजन संध्या के दौरान सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगे जिसमें बालक बालिकाएं विभिन्न स्वरूपों में नजर आएंगे वही प्रसिद्ध भजन गायक अनुराग मित्तल अपनी श्री राम धुन एवं राम भजनों की स्वर लहरिया बिखेरेंगे.