श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोडी मैं हर्षोल्लास मनाया गणतंत्र दिवस

श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोडी मैं हर्षोल्लास मनाया गणतंत्र दिवस

चौथमल शर्मा

गुढ़ागौड़जी l
 स्थानीय श्री श्रद्धानाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टोडी ,गुढ्ढा गोड़जी में 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गानों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्थान के निदेशक श्री डॉ. एस.के. चाहर एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बी. सी. रेगर ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के  समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे । निदेशक महोदय ने वर्षभर के बेहतरीन सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतेन्द्र सिंह किलानिया एवम् समस्त बी.एड. स्टाफ तथा छात्र छात्राओं को ट्राफी एवम् 5100 रूपए देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर शेखावाटी यूनिवर्सिटी परीक्षा 2021-22 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कॉलेज टॉपर, कक्षा टॉपर और विषय में टॉपर  सभी छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि एवम् प्राध्यापकों द्वारा सम्मानित किये गये। तथा अन्य  गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले  छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए। कॉलेज के वनस्पति विभाग के प्राध्यापक डॉ. राधेश्याम गोदारा द्वारा लिखित पुस्तक "मृदा, जल एवं कृषि क्षेत्र में जीवाणुओं की भूमिका" का विमोचन निदेशक महोदय द्वारा किया गया । मंच का संचालन महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया ।